Wednesday, April 23"खबर जो असर करे"

बॉलीवुड

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी का टीजर रिलीज

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी का टीजर रिलीज

बॉलीवुड
सोहम शाह, जो तुम्बाड और आने वाली तुम्बाड 2 जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब एक और दमदार प्रोजेक्ट क्रेजी लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म एक इमोशन से भरपूर थ्रिलर है, जिसमें बॉलीवुड की क्लासिक कहानी की गहराई और इंटरनेशनल सिनेमा की स्टाइलिश अप्रोच का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म क्रेजी का मच अवेटेड टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। कल के मिस्ट्री भरे पोस्टर और बीटीएस झलकियों के बाद, सोहम शाह ने अब धमाकेदार टीजर से पर्दा हटा दिया है। लंबे समय से दर्शक इस लम्हे का इंतजार कर रहे थे और टीजर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म एक जबरदस्त इमोशनल थ्रिलर होने वाली है। ये फिल्म एक पिता की कहानी बयां करती है, जो अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दिन पर खुद को सुधारने की कोशिश करता है। क्रेजी सिर्फ एक थ्रिलर नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन्स का भी जबरदस्त तड़का है।...
राकेश रोशन की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव, बीमार बेटी से ली जिंदगी की सीख

राकेश रोशन की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव, बीमार बेटी से ली जिंदगी की सीख

बॉलीवुड
मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स खुद तो फिट रहते ही हैं साथ ही अपने फैमिली मेंबर्स को भी फिट रखने में पीछे नहीं रहते हैं. राकेश रोशन की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से सीखा कि परेशानियों को कैसे झेला जाए। उन्होंने अपनी वाइफ की तारीफ भी की। राकेश रोशन ने बताया कि गोली लगने के बाद भी वह सामान्य थे। कैंसर ऑपरेशन के एक घंटे बाद ही वॉक करने लगे थे। एक बातचीत में राकेश रोशन ने बताया कि जीवन के उतार-चढ़ाव को कैसे डील करना है, यह बात उन्होंने अपनी बेटी सुनैना से सीखी। वह बताते हैं, 'मैं संघर्षों से निपटना अपनी बेटी से सीखा। वह बचपन से ही काफी बीमार रही और उसकी सर्जरी भी हुईं। लेकिन उसने हमेशा सब चीजों का सामना बहादुरी से किया और हंसती रही। वह खुशमिजाज इंसान रही है और इससे मैंने काफी कुछ सीखा। मेरा मानना है कि जो भी सिचुएशन हो, हमें खुश और संत...
भाई की शादी में प्रियंका चोपड़ा का लुक रहा चर्चा में, सास के लुक ने भी जीता दिल

भाई की शादी में प्रियंका चोपड़ा का लुक रहा चर्चा में, सास के लुक ने भी जीता दिल

बॉलीवुड
मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा इंडिया में हैं। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए आई हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और उनके सास-ससुर भी आए हैं। प्रियंका के भाई की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में पीसी का एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का उनके सास-ससुर के साथ बर्ताव देख सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।   View this post on Instagram   A post shared by Priyanka (@priyankachopra) प्रियंका का लुक रहा चर्चा में प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-व...
फिल्म हेरा फेरी-3 में हुई अभिनेत्री तब्बू की एंट्री

फिल्म हेरा फेरी-3 में हुई अभिनेत्री तब्बू की एंट्री

बॉलीवुड
फिल्म 'हेरा फेरी-3' में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी की तिकड़ी लाेगाें काे मनाेरंजन करने के लिए आ रही है। इस फिल्म 'हेरा फेरी-3' की आधिकारिक घोषणा कुछ महीने पहले की गई थी। फिल्म की शूटिंग इस समय चल रही है। इस फिल्म में अभिनेत्री तब्बू की एंट्री की अटकलें लग रही हैं। इस फिल्म के लिए तब्बू की चर्चा एक पोस्ट काे लेकर हाे रही।   तब्बू ने फिल्म 'हेरा फेरी' के पहले भाग में अनुराधा की भूमिका निभाई थी। उनकी यह भूमिका आज भी कई लोगों काे याद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तब्बू फिल्म 'हेरा फेरी-3' में नजर आएंगी। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, हेरा फेरी 3 मेरे बिना अधूरी है। तब्बू ने इस पाेस्ट काे प्रियदर्शन को टैग किया। अगर तब्बू 'हेरा फेरी-3' में नजर आती हैं तो यह और भी मजेदार होगा।   फिल्म 'हेरा फेरी-3' में एक बार फिर रा...
‘छावा’ के इस लुक में विक्की कौशल बढ़ाया था 25 किलो वजन

‘छावा’ के इस लुक में विक्की कौशल बढ़ाया था 25 किलो वजन

बॉलीवुड
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में विक्की कौशल जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया. प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने किरदार से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं. विक्की ने खुलासा किया कि छत्रपति संभाजी महाराज के लुक के लिए उन्होंने 25 किलो वजन बढ़ाया. फैंस से बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने कहा, ‘जयपुर आकर जो जोश महसूस होता है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. ऐसा संभव ही नहीं कि मेरी कोई नई फिल्म आए और मैं जयपुर न आऊं… मेरी हर फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत यही से होती है.’ 25 किलो वजन बढ़ाने में लगा 7 महीने फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्की ने बताया कि इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर लगातार 7 महीने काम किया और 25 किलो वजन बढ़ाया. एक्टर ने ...
अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पहला पोस्टर रिलीज

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पहला पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की घोषणा कुछ दिन पहले की गई थी। अब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिक वाले इस नए पोस्टर ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।   अर्जुन कपूर की नई फिल्म का यह मजेदार पोस्टर वायरल हो गया है। एक तरफ भूमि पेडनेकर घोड़े पर बैठी नजर आ रही हैं। तो दूसरी तरफ रकुलप्रीत सिंह। अर्जुन कपूर बीच में खड़े हैं और भूमि और रकुल उन्हें दोनों तरफ से खींचती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में कहा, खींचो और खींचो... यह बेशर्मी की सजा है... चाहे वह परेशानी हो या टकराव, मेरे जैसा आम आदमी ही फंसता है।   फिल्म 'मेरी हसबैंड की बीवी' नए साल में फरवरी में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण जैकी भगनानी और वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। यह फिल्म 21 फर...
ख़ुशी कपूर ने कराई है अपनी नाक और होठों की प्लास्टिक सर्जरी

ख़ुशी कपूर ने कराई है अपनी नाक और होठों की प्लास्टिक सर्जरी

बॉलीवुड
नई दिल्‍ली।  दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर एक्टिंग फील्ड में डेब्यू कर चुकी हैं। ख़ुशी कपूर ने फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अब खुशी कपूर जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ 'लवयापा मूवी' में नजर आएंगी। इस दौरान ख़ुशी कपूर ने नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स के साथ कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री खुशी कपूर ने एक साक्षात्कार में अपने व्यक्तिगत अनुभव और सौंदर्य उद्योग के बारे में बात की। खुशी ने वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी की एक झलक शेयर की है। उसने अपने घर का स्विमिंग पूल दिखाया, जिसमें उसके पांच कुत्तों को गोता लगाने से रोकने के लिए एक बैरिकेड भी है। इंटरव्यू के दौरान उ...
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 22.50 करोड़ रुपये में बेचा अपना बांद्रा पश्चिम का मकान 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 22.50 करोड़ रुपये में बेचा अपना बांद्रा पश्चिम का मकान 

बॉलीवुड
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में अपना एक मकान 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह घर बांद्रा पश्चिम के एमजे शाह ग्रुप 81 ओरिएंटल इलाके में स्थित था। इस इलाके में सुनील शेट्टी, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे कुछ बड़े अभिनेताओं के घर भी हैं। एमजे शाह ग्रुप 81 ऑरियट परियोजना 4.48 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें कई 4 बीएचके मकान हैं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 2020 में यह मकान 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उन्होंने उसी घर को 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। सोनाक्षी ने जिस प्रोजेक्ट में मकान बेचा है, उसमें उनका एक और मकान भी है। उन्होंने 2023 में यह मकान 11 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की संयुक्त कुल संपत्ति वर्तमान में 100 करोड़ रुपये है। महंगे मकानों के अलावा उनके पास 1.42 करोड़ रु...
डिजाइनर रोहित की याद में सोनम कपूर ने रैंप पर रोते हुए श्रद्धांजलि दी

डिजाइनर रोहित की याद में सोनम कपूर ने रैंप पर रोते हुए श्रद्धांजलि दी

बॉलीवुड
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में रैंप पर चलते हुए इमोशनल हो गईं और रोहित बल को याद करते हुए रैंप पर चलने के दौरान ही रो पड़ीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का पिछले साल 1 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने दुख जताया था, जिनमें अनन्या पांडे और करीना कपूर भी शामिल थीं। अब जब सोनम रैंप पर उतरीं तो अपने फेवरेट डिजाइनर को याद करते हुए रो पड़ीं। ये आयोजन डिजाइनर रोहित बल की याद में किया गया था। सोनम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस बालों में लाल फूल लगाए, ऑफ-व्हाइट लॉन्ग गाउन टाइप आउटफिट में नजर आ रही हैं। वो रैंप पर आती हैं और ऑडियंस को नमस्ते करते हुए रोने लगती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर उनके इस रोने को नकली बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "डार्लिंग, काश तुम सच में रोती।।। ज़्...