Saturday, April 19"खबर जो असर करे"

दिल्ली

संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

दिल्ली, देश, राजनीति
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि देश आपके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगा। इसके साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जयंती पर भी उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2001 में मजहबी आतंकियों ने संसद पर कायरतापूर्ण हमला कर भारत की संप्रभुता को लहूलुहान करने का असफल प्रयास किया था। इस हमले में अपने प्राण न्योछावर कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले सभी वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश आपके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगा। दूसरे ट्वीट में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए लिखा कि भारतीय राजनीति में सादगी, शुचिता व जनपक्षधरता के आदर्श प्रतिमान, पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मु...
संसद हमले की 21वीं बरसी पर कृतज्ञ राष्ट्र ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संसद हमले की 21वीं बरसी पर कृतज्ञ राष्ट्र ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली, देश
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में 2001 के आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संसद पर हमले की 21वीं बरसी पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी और अन्य सांसदों ने भी शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- “2001 के संसद हमले के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। हम उनकी सेवा, शौर्य और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।” उल्लेखनीय है कि 21 साल पहले 13 दिसंबर को लश्कर-ए-तैयब...
मेघालय विस चुनाव के मद्देनजर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी रोडमैप तैयार करने पहुंचीं शिलांग

मेघालय विस चुनाव के मद्देनजर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी रोडमैप तैयार करने पहुंचीं शिलांग

दिल्ली, राजनीति
शिलांग। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेघालय की राजधानी शिलांग में 13 दिसंबर को पार्टी की प्रस्तावित रैली को संबोधित करने के लिए सोमवार को शिलांग पहुंचीं। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे आज दोपहर उमराई एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जहां प्रदेश टीएमसी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री बनर्जी सीधे यहां के प्रतिष्ठित होटल में पहुंची। पार्टी के एक शीर्ष प्रदेश स्तरीय नेता ने कहा कि वह पहले यहां पार्टी के राज्य नेतृत्व के साथ बैठक करेंगी। स्थानीय ज्वलंत मुद्दों से अवगत नेता अगले साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेंगे। पार्टी के एक शीर्ष प्रदेश स्तरीय नेता ने बताया कि टीएमसी के नेता मार्च 2023 में 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव में संभावना तलाशने से पहले मेघालय में अपना आधार मजबूत करने के लि...
सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

दिल्ली, देश, राजनीति
शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 58 वर्षीय सुक्खू हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित समारोह में हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुक्खू ने दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हिंदी में शपथ ली। उनके बाद अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने भी हिंदी में शपथ ली। हालांकि अभी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई है। खुशगवार मौसम के बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के इस खास मौके पर उनकी मां संसारी देवी (85) भी साक्षी बनीं, जिन्हें राहुल गांधी ने अपने साथ मंच पर बिठाया। समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंचे। पूर्व राष्ट्रीय अध्...
गुजरात विस चुनाव 2022 : भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर, गांधीनगर में 12 को होगा शपथ ग्रहण

गुजरात विस चुनाव 2022 : भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर, गांधीनगर में 12 को होगा शपथ ग्रहण

दिल्ली, देश, राजनीति
अहमदाबा । गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार भाजपा को डेढ सौ से अधिक सीटों पर जीतती दिख रही है। यदि गुजरात में भाजपा एक सौ पचास से अधिक सीटें जीतती है तो किसी पार्टी का अबतक सर्वाधिक सीट जीतने का रिकॉर्ड होगा। भाजपा में जीत का जश्न शुरू हो गया है। प्रचंड जीत देखते हुए भाजपा मुख्यमंत्री के शपथ समारोह 12 दिसंबर को गांधीनगर में कराने की तैयारी कर रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार आगामी 9 या 10 दिसंबर को नए चुने गए विधायकों की पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम में मीटिंग रखी गई है। इसके बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। अभी तक के रूझानों के आधार पर भाजपा राज्य में 150 से अधिक सीटें जीतती दिख रही है। यदि ऐसा होता है तो गुजरात में एक पार्टी की सबसे अधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले वर्ष 1985 के चुनाव में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व...
उप्र: मैनपुरी सीट पर डिम्पल को निर्णायक बढ़त के साथ ही शिवपाल की सपा में एंट्री

उप्र: मैनपुरी सीट पर डिम्पल को निर्णायक बढ़त के साथ ही शिवपाल की सपा में एंट्री

दिल्ली, देश, राजनीति
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का असर सीधे सैफई के यादव कुनबे पर दिखाई दिया। लंबे समय से अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच की चली आ रही दूरियां समाप्त हो गयी हैं। शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा (लोहिया) का सपा में विलय कर दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को सपा का झंडा सौंपा। इस दौरान शिवपाल के वाहन पर लगा प्रसपा (लोहिया) का झंडा उतारकर सपा का झंडा लगाया गया। इस मौके पर शिवपाल ने कहा कि आज से हम एक हो गए हैं। हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। आज से हमारी गाड़ी पर सपा का झंडा लगा रहेगा। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी कुनबे में उस वक्त खटास शुरू हुई जब अखिलेश यादव वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री बने। धीरे-धीरे उनकी सपा पर भी पकड़ बढ़ती गयी। दूसरी तरफ अखिलेश और शिवपाल में दूरी बढ़ती गयी। परिवार का झगड़ा 2016 में ...
ऐसा भारत हो, जिसे कोई बुरी नजर से नहीं देख पाएः डॉ. भागवत

ऐसा भारत हो, जिसे कोई बुरी नजर से नहीं देख पाएः डॉ. भागवत

दिल्ली, देश
पटना/दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने सोमवार को कहा कि आरएसएस ऐसा भारत चाहता है जिसकी ओर बुरी नजर से कोई न देखे। भारत पर पूर्व में कई आक्रमण हुए हैं। अब कोई आक्रमण न कर पाए। इसके लिए समाज को संगठित करना होगा। उन्होंने यह आह्वान अपने चार दिवसीय बिहार दौरे के आखिरी दिन दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नगेंद्र झा स्टेडियम में नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम में किया। डॉ. भागवत ने कहा कि कोई भी देश आज विकसित या ताकतवर बना है तो वह उसके नागरिकों की राष्ट्र भक्ति से संभव हुआ है। वर्षों की मेहनत और अनुशासन ने उस राष्ट्र को ताकतवर और धनवान बनाया है। हमें भी अपने देश को अगर विकसित और ताकतवर बनाना है तो तैयारी भी उसी तरह की होनी चाहिए। हमको स्वयं को सुखी होना है। अपने कुटुंब को सुखी रखना है तो अपने देश को सुखी रखना पड़ेगा। जिनका देश सुखी...
चीन ने तिब्बत पर कसा शिकंजा, हर व्यक्ति पर कड़ी नजर

चीन ने तिब्बत पर कसा शिकंजा, हर व्यक्ति पर कड़ी नजर

दिल्ली, विदेश
ल्हासा (तिब्बत)। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने ल्हासा में एक नया और बड़ा डेटा आपरेशन सेंटर खोला है। ये सेंटर अब विशेषज्ञों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की आंखों में खटकने लगा है। इन जानकारों का मानना है कि चीन की सरकार ने यह सेंटर यहां के लोगों पर और यहां की आबादी पर निगाह रखने के मकसद से खोला है।   यह लोग कहते हैं कि चीन यहां के लोगों की हर चीज पर कड़ी नजर रखना चाहता है। इस बड़े डेटा सेंटर की शुरुआत पिछले महीने हुई है। इस प्रतिक्रिया पर चीन का सरकारी मीडिया कहता है कि क्षेत्रीय स्तर पर डेटा इंटीग्रेशन और एप्लीकेशन शेयरिंग की राह में सरकार का ये पहला और बड़ा कदम है।   चीन के स्टेट मीडिया ने यहां तक कहा है कि इस सेंटर से यहां डिजिटल सर्विस को रफ्तार मिलेगी। सरकारी कामकाज, आर्थिक प्रगति, सोशल गवर्नेंस, लोगों का जीवन स्तर, मार्केट सुपरविजन, वित्त, सीमा सुरक्षा, इकोलाजिकल एनवा...
डोनाल्ट ट्रंप अब फिर कर सकेंगे ट्वीट, मस्क ने अकाउंट बहाल किया

डोनाल्ट ट्रंप अब फिर कर सकेंगे ट्वीट, मस्क ने अकाउंट बहाल किया

दिल्ली, विदेश
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल हो गया है। एलन मस्क ने ट्रंप का खाता बहाल करने की घोषणा की। उन्होंने ट्विटर पर लोगों की राय जानने के बाद यह फैसला किया। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। पिछले साल अमेरिकी संसद पर हुए हमले के बाद ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था। एलन मस्क ने 19 नवंबर को यूजर्स से पोल में पूछा था कि ट्रंप का अकाउंट बहाल करना चाहिए यह नहीं। इस पर 51.8 फीसद यूजर्स ने अकाउंट बहाल करने के पक्ष में वोट दिया। इस पोल में कुल 1,50,85,458 लोगों ने हिस्सा लिया। 135 मिलियन से अधिक लोगों ने पोल को देखा। मस्क ने ट्विटर खरीदने से पहले ट्रंप समेत कई अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंधों को मूर्खतापूर्ण रवैया बताया था। उन्होंने...