Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए बॉलीवुड के सितारे

सुभाष घई ने अपने लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल थे। सोमवार रात फिल्ममेकर सुभाष घई के 78वें जन्मदिन की पार्टी में सितारों की भीड़ लगी रही। उन्होंने अपने मित्रों के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल थे। पार्टी में शामिल होने वालों में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, सलमान खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ शामिल थे।

ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचीं। अभिनेत्री नीले रंग की कढ़ाई वाली अनारकली में बेहद सुंदर लग रही थीं। अभिषेक नीले रंग का सूट पहने हुए थे। जया बच्चन को जल्दी निकलते हुए देखा गया, क्योंकि सुभाष घई उन्हें विदा करने के लिए दरवाजे तक गए। उनके साथ महिमा चौधरी भी गेट तक गईं।

सलमान खान भी पार्टी में शामिल हुए और सुभाष घई के साथ केक काटा। पार्टी में जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, राकेश रोशन, अनुपम खेर, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, अलका याग्निक और मीजान जाफरी, रोनित रॉय और रोहित रॉय भी थे। सुभाष घई को इंडस्ट्री में काफी मुस्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन सुभाष ने कभी हार नहीं मानी। कुछ समय बाद सुभाष घई को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलने शुरू हुए, लेकिन उनकी किस्मत में एक्टिंग नहीं लिखी थी।

सुभाष घई ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। साल 1979 में आई फिल्म ‘कालीचरण’ उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म थी। सुभाष घई की निर्देशित पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। उसके बाद सुभाष घई ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्मी कालीचरण, हीरो, जंग, कर्मा, राम लखन,सौदागर, खलनायक, परदेस और ताल जैसी कई फिल्में बनी। उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाजा गया है।