Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

ट्रोल होने पर बिपाशा बसु ने अपने मालदीव भ्रमण की फोटो की डिलीट

Maldives

अपने पति और बेटी के साथ मालदीव घूमने गईं एक्ट्रेस बिपाशा बसु को उस वक्त खूब ट्रोल किया गया, जब सोशल मीडिया पर मालदीव बनाम लक्षद्वीप को लेकर विवाद हो रहा था। इतना ही नहीं बिपाशा पर देश विरोधी टिप्पणियां भी की गईं। सोशल मीडिया पर तमाम नकारात्मकता को देखते हुए बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने मालदीव की सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं।

मालदीव के कुछ मंत्रियों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव की का ट्रेंड चल पड़ा। मनोरंजन, उद्योग और खेल के दिग्गज और आम लोग भी लक्षद्वीप का प्रचार करने लगे। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर मालदीव सरकार ने अपने संबंधित मंत्रियों को सीधे निलंबित कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर अब भी मालदीव के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं इन सभी विवादों के बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेटी के साथ मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे थे।

मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय करे बिपाशा बसु की फोटो पर नेटिजन्स ने कमेंट कर दोनों को निशाने पर ले लिया। लोगों ने कमेंट किया, ‘आधा फिल्म उद्योग मालदीव का बहिष्कार करने की बात कर रहा है और आप मालदीव को बढ़ावा दे रहे हैं। उनकी फोटो पर शर्म करो जैसे कमेंट भी आए। अब आखिरकार दोनों ने मालदीव की तस्वीरें डिलीट कर दिया है। कई लोगों ने उन्हें वापस आने के लिए चुनौती दी। मालदीव का भ्रमण रद्द करने और लक्षद्वीप का दौरा करने की सलाह भी दी गई। बिपाशा हाल ही में भारत लौट आई हैं।