Thursday, April 17"खबर जो असर करे"

कैपिटल हिल हिंसा की दूसरी बरसी पर बाइडन हुए भावुक

वाशिंगटन।कैपिटल हिल हिंसा की दूसरी बरसी पर राष्ट्रपति जो बाइडेन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि दो साल 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल में विद्रोह देश के लोकतंत्र पर हमला था, लेकिन हम लोग जीत गए है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में गृह युद्ध के दौरान भी ऐसा नहीं हुआ था।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी संसद (कैपिटल हिल) में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक घुस गए थे और जमकर उत्पात मचाया था। इस हिंसा में पांच लोग मारे गए थे। ट्रंप पर प्रतिनिधि सभा ने अभूतपूर्व विद्रोह को उकसाने का आरोप लगाया था जो उनके महाभियोग का कारण बना। (हि.स.)