Friday, September 20"खबर जो असर करे"

भोजपुरी फिल्म ‘जनता दरबार’ को मिला दर्शकों का प्यार

लखनऊ। फुल एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘जनता दरबार‘ ने दर्शकों का भरपूर प्यार पाया है। सिनेमाघरों की खिड़की पर काफी भीड़ भी देखने को मिली। दर्शकों के इस प्यार को देखते हुए फिल्म के कलाकारों ने सिनेमाघरों में जाकर दर्शकों से आमने-सामने रूबरू हुऐ । सामाजिक मुद्दे पर आधारित जे सोहरता प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इसके निर्माता जसवंत कुमार हैं और सह निर्मात्री संगीता प्रजापति हैं। फिल्म छह जनवरी को रिलीज हुई है।

यह फिल्म के निर्देशक आर.के. शुक्ला ने बताया कि भोजपुरी धीरे- धीरे अपनी पहचान खोती जा रही है, इसलिए हमारा यही प्रयास है कि फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के हर डिपार्टमेंट का कार्य इतना शानदार हो की यह फिल्म पैन इंडिया में अपना स्थान बना सकें, जिससे भोजपुरी सिनेमा को एक दिशा प्रदान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पहले दिन से सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ एवं उनका प्यार देखकर मैं गदगद हूं और यह बड़े गर्व से कह सकता हूं कि भोजपुरी में भी अच्छी फिल्में बनती हैं, जिसमें आप ‘जनता दरबार के रूप में देख सकते हैं। वहीं, फिल्म की बात करें तो यह नक्सलवाद पर आधारित भोजपुरी फिल्म है। पूरी तरह से एक्शन से भरपूर फिल्म में लव स्टोरी भी है।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में मनोज आर पांडेय, संग्राम सिंह पटेल, चंद्रमुखी (मासूम), सृष्टि उत्तराखंडी, बबली नायक, बृजेश त्रिपाठी, रिंकी शुक्ला, जय सिंह, लोटा तिवारी, प्रियंका चौधरी, संजना सिल्क, जीतू शुक्ला, सत्या पाण्डे, विजय वर्मा, इमरान पिंडारी, भोला पाण्डे, समीर खान, पप्पू पाल, अनिता उपाध्याय, महेंद्र दुबे, गोविंद कुमार, राम चौधरी, धर्मेंद्र कुमार और जसवंत कुमार है। स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय क्षमता से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं।

इसके अलावा फिल्म के एसोसिएट निर्देशक मिलनम जोशी, संगीतकार साहिल खान, गीतकार प्यारे लाल यादव, स्व. श्याम देहाती व शेखर मधुर हैं। डीओपी विजय आर पांडेय, एक्शन मास्टर सुयोग सलिल हैं। कार्यकारी निर्माता सरिता गोविंद, कुमार प्रजापति हैं।(हि.स.)