Friday, September 20"खबर जो असर करे"

एशियाई खेल : नौकायन में भारत ने एक रजत सहित जीते तीन पदक

हांगझू। एशियाई खेलों में मंगलवार को नौकायन में भारत ने तीन पदक जीते, जिसमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

आज सबसे पहले नौकायन में भारत को पहला पदक 17 वर्षीय नेहा ठाकुर ने दिलाया। नेहा ने 19वें एशियाई खेलों में नौकायन में लड़कियों की डिंगी- आईएलसीए 4 श्रेणी में रजत पदक जीता।

इसके बाद विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी– आईएलसीएव7 स्पर्धा में 34 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

नौकायन में भारत को तीसरा पदक इबाद अली ने दिलाया। इबाद ने पुरुषों की विंडसर्फर आरएस:एक्स स्पर्धा में 52 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोपराट ने 29 के स्कोर साथ रजत और दक्षिण कोरिया के चो वोनवू ने 13 के स्कोर साथ स्वर्ण पदक जीता।