Friday, September 20"खबर जो असर करे"

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी : मलेशिया को 5-0 से हरा अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम

-सात अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर भारत

नई दिल्ली (New Delhi)। हॉकी के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Hockey Asian Champions Trophy) में भारत (India) की विजय अभियान (victory campaign) रविवार को भी जारी रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में प्रतियोगिता के अपने तीसरे मुकाबले में मलेशिया को 5-0 से (beating malaysia 5-0) हराकर दूसरी जीत दर्ज की।

भारतीय टीम के लिए एस. कार्थी (15वें मिनट), हार्दिक सिंह (32वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (42वें मिनट), गुरजंत सिंह (53वें मिनट) और जुगराज सिंह (54वें मिनट) ने गोल दागे।

भारत ने हर क्वार्टर में दागा गोल
भारत ने पहले ही क्वार्टर से मलेशिया पर दबाव बनाना शुरू किया और नतीजतन मलेशिया से कई गलतियां हुई, जिसका फायदा भारतीय मिडफिल्डरों ने उठाया। पहले क्वार्टर में ही एस. कार्थी के शॉट के चलते भारत ने एक-शून्य की बढ़त बना ली।

फिर दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपना डिफेन्स मजबूत रखते हुए मलेशिया को गोल के तरसा दिया। हालांकि भारतीय स्ट्राइक हार्दिक सिंह ने मौका बनाया और गोल दागकर बढ़त को दोगुना कर दिया। वहीं तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह की बदौलत भारतीय टीम ने तीसरा गोल किया। जबकि आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने दो गोल दागे। चौथा गोल गुरजंत सिंह और पांचवा गोल जुगराज सिंह ने किया। इस तरह भारत ने मलेशिया पर 5-0 की अजेय बढ़त ले ली।

इस जीत से भारतीय टीम तीन मैचों में सात पॉइंट्स के साथ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले, गुरुवार को भारत ने चीन को 7-2 से हराया था, जबकि शुक्रवार को जापान के साथ 1-1 से ड्रा खेला था। भारत का अगला मुकाबला 07 अगस्त, सोमवार को कोरिया से होगा।