Friday, September 20"खबर जो असर करे"

पल्ला जखोला मोटर मार्ग वाहन दुर्घटना में 12 की मौत

देहरादून/गोपेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक के उर्गम घाटी के पल्ला-जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी चमोली हिमाशुं खुराना तथा पुलिस अधीक्षक चमोली के साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने घायलों को और मृतकों के शवों को बाहर निकाला।

थाना पुलिस जोशीमठ से मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 07 टीए-6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग पांच सौ मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 17 लोग सवार थे। सूचना पर कोतवाली जोशीमठ का पुलिस बल, एसडीआरएफ ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर तीन घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना भिजवाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही दुर्घटना में घायलों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चमोली से फोन पर बात कर घटना की जानकारी लेते हुए तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के कहा। साथ ही भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इस दुखद घटना के बारे में बात की है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल ने वाहन खाई में गिरने से कई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

घायलों की सूची:-

1. अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,
2. रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,
3. महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।
4. हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।
5. जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

मृतकों की सूची:-
1. दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र धन सिंह उच्छोग्वाड़।
2. सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।
3. विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।
4. सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
5. कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।
6. लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।
7. ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
8. राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।
9. गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।
10. रणजीत सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।
11. गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
12. शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है। (एजेंसी, हि.स.)