Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

कंगना रनौत ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने देश की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

कंगना रनौत ने इस मुलाकात की दो तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा-‘आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से मिलना सम्मान और गर्व की बात हैl वह एक शांत और बहुत ही विनम्र महिला हैं। उस कुर्सी पर बैठकर वह एक देवी शक्ति की तरह लगती हैं, जो मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने मेरे कार्य की सराहना भी की। मैंने इस अवसर पर राष्ट्रपति को अवगत करवाया कि जब वह इस स्तर पर पहुंची तो यह हर महिला के लिए सम्मान की बात हैl वह जिस प्रकार मुझे देख रही थी, वह मेरे लिए सम्मान की बात हैl जय हिंद।’

कंगना के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म तेजस में नजर आएंगी।