Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

दिल्ली के संजीव कुमार यादव ने जीते स्वर्ण पदक

भोपाल। दिनांक 01 से 19 जून 2024 तक 21वीं सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप (रायफल/पिस्टल) का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय रायफल महासंघ, नई दिल्ली के तकनीकी सहयोग से म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गौरा भोपाल में किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी परिसर ग्राम गौरा में आयोजित इस प्रतियोगिता मंे देश भर के लगभग 4000 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता में रायफल और पिस्टल के मुकाबले खेले जा रहे है।

प्रतियोगिता में आज 25 मी.रेपिड फायर पिस्टल इवेन्ट के मुकाबले खेले गये
डैफ इवेन्ट में म.प्र. के चेतन, व्यक्तिगत स्पर्धा में आर्मी के गुरूप्रीत सिंह  टीम स्पर्धा में नेवी, जूनियर स्पर्धा में तमिलनाडु के हर्षिमार सिंह और मास्टर स्पर्धा में दिल्ली के संजीव कुमार यादव ने 01-01 स्वर्ण पदक अर्जित किये हैं। समस्त पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री मान. विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।
प्रतियेागिता में आज खेले गये मुकाबलों के विस्तृत परिणाम इस प्रकार है:-

1. दिनांक 14.06.2024 के परिणाम –
इवेन्ट खिलाड़ी का नाम पदक रिमार्क
25 मी.रेपिड फायर पिस्टल डैफ मेन चेतन हेमंत सपकाल स्वर्ण मध्यप्रदेश
25 मी.रेपिड फायर पिस्टल  मेन गुरूप्रीत ंिसह स्वर्ण आर्मी
भावेष शेखावत रजत राजस्थान
अनहद जंवादा कांस्य पंजाब
25 मी.रेपिड फायर पिस्टल मेन टीम ओमकार सिंह, अमित कुमार, रजत कुमार यादव स्वर्ण नैवी
गुरूप्रीत सिंह, गुरूमीत, नीरज कुमार रजत आर्मी मार्कमेन शीप यूनिअ
अंकुर गोयल, गौरव शर्मा और विनीत कुमार कांस्य उत्तरप्रदेश
25 मी.रेपिड फायर पिस्टल जूनियर मेन हर्षिमार सिंह स्वर्ण तमिलनाडु

राज्यवर्धन आशुतोष रजत महाराष्ट्रा
मुकेश नेहावल्ली कांस्य आंध्रप्रदेश
25 मी.रेपिड फायर पिस्टल मास्टर मेन संजीव कुमार यादव स्वर्ण दिल्ली
राजीव कुमार रजत हिमाचल
राजीव कुमार कांस्य दिल्ली