Friday, September 20"खबर जो असर करे"

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में, चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया

नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 68वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore- RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings- CSK) को 27 रन (defeating by 27 runs) से हराकर प्लेऑफ (Playoff) में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 201 रन बनाने थे, लेकिन टीम 191 रन ही बना पाई।यह 9वां मौका है जब RCB प्लेऑफ में पहुंची है।

CSK ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली (47) और फाफ डु प्लेसिस (54) ने टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद रजत पाटीदार (41) और कैमरून ग्रीन (38) ने भी तेजी से रन बनाए। जवाब में CSK को शुरुआती झटके लगे। रचिन रविंद्र (61) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। RCB IPL 2024 में लगातार छठा मुकाबला जीतने में कामयाब रही और CSK का सफर खत्म हुआ।

कोहली शिखर धवन (768) के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने IPL के इतिहास में 700 चौके लगाए हैं। कोहली IPL में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के (271) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। IPL 2024 में उन्होंने 59 चौके जड़े हैं। CSK के खिलाफ कोहली 76 चौके और 42 छक्के लगा चुके हैं। कोहली ने अपनी 47 रन की पारी के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में 3,000 रन पूरे कर लिए। वह IPL के इतिहास में एक मैदान पर 3,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 2,295 रन बनाए हैं। कोहली ने IPL 2024 में 700 रन भी पूरे किए। कोहली क्रिस गेल के बाद 2 बार यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने साल 2016 के सीजन में 973 रन बनाए थे। गेल ने IPL 2012 में 733 रन और IPL 2013 में 708 रन बनाए थे।

कोहली ने मैच के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह भारतीय सरजमीं पर टी-20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। दूसरे स्थान पर रोहित हैं, जिन्होंने भारत में 8,008 रन बनाए हैं। धवन के बल्ले से भारत में 7,626 रन निकले हैं।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी RCB को डु प्लेसिस और कोहली (47) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 9.3 ओवर में 78 रन जोड़े। डु प्लेसिस 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

CSK के लिए रविंद्र ने 37 गेंद का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छ्क्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 164.86 की रही। यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशथक था। रविंद्र ने इसी सीजन अपना डेब्यू किया था।