Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट एक और फुल टू धमाल सांग ‘दे सइयां ले सइयां’ लेकर आई

मुंबई । शादी विवाह के मौके पर अनेक गीत बनाये गये हैं। महिलाओं के बीच शरारत भरे गीत का अलग ही मनोरंजन होता है। ऐसे में सुपरहिट भोजपुरी सांग ‘शीला हउ का’ से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट एक और फुल टू धमाल सांग ‘दे सइयां ले सइयां’ लेकर आई हैं।

मस्ती से भरपूर लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ म्यूजिक कंपनी ‘भिंडी भोजपुरी’ के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज में सिंगर शोभा सिंह ने गाया है। इस गाने में शोभा सिंह ने अपनी मधुर स्वर में सबका मन मोह लिया है। इस गाने के वीडियो में वन्नू द ग्रेट अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं। इस गाने के वीडियो का पिक्चराइजेशन बिग लेबल पर कई मनोरम लोकेशन पर किया गया है।

यह देसी लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ हल्दी रस्म पर आधारित है। इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट की हल्दी रस्म पूरी की जा रही है। उनकी सखी सहेलियां उसे छेड़कर शादी से पहले ही होने वाले दूल्हा से मिलन की बात पूछ-पूछ कर परेशान कर रही है। उसकी कोई एक सखी पलक क्वीन लड़का बनकर वन्नू द ग्रेट के साथ डांस करते हुए धमाल मचा रही है। भिंडी भोजपुरी प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ का फिल्मांकन काफी बेहतरीन किया गया है।

इस सांग के निर्माता रिशु सिंह हैं। सिंगर शोभा सिंह की आवाज और एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट की अदायगी कमाल की है। साथ ही एक्टर गोलू डेंजर, एक्ट्रेस पलक क्वीन ने भी गजब का डांस मूमेंट किया है। इसके गीतकार मुसाफिर जौनपुरी हैं व संगीतकार रोशन राज हैं। वीडियो निर्देशक शिवम यादव, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। प्रोडक्शन इंचार्ज आशीष यादव, प्रोड्यूसर गोलू डेंजर हैं। इस गाने की शूटिंग प्रयागराज के मांडा स्थित शौर्य रिसोर्ट फ़िल्म सिटी में हुई है। (हि.स.)