Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के विनोद खन्ना कहलाते थे अभिनेता रवींद्र महाजनी

अभिनेता रवींद्र महाजनी का जन्म बेलगांव में हुआ। उनका बचपन मुंबई में बीता। रवींद्र महाजनी को स्कूल के दिनों से ही अभिनय का शौक था, यहां तक कि संघर्ष के दिनों में वह टैक्सी भी चलाते थे। स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते थे। उन्होंने एक्टिंग में जाने का फैसला किया, लेकिन इसी बीच उनके पिता का निधन हो गया और घर की जिम्मेदारी उन पर आ गई। इसलिए उन्होंने टैक्सी चलाने का फैसला किया। दिन में वह काम पाने के लिए निर्माताओं के पास जाते थे और रात में टैक्सी चलाकर पैसे कमाते थे।

उन्होंने मधुसूदन कालेलकर के नाटक में अभिनय किया। उसके बाद कई नाटकों में काम किया। उन्होंने रवींद्र महाजनी वी. शांताराम निर्देशित मराठी फिल्म झुंज से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके अलावा, लक्ष्मी (1978), दुनिया करी सलाम (1979), गोंधळात गोंधळ (1981), मुंबईचा फौजदार (1985) फिल्में में अभिनय किया। रवींद्र महाजनी को मराठी मनोरंजन जगत का हैंडसम हंक कहा जाता था। इतना ही नहीं उन्हें मराठी फिल्म इंडस्ट्री का विनोद खन्ना भी बुलाते थे। 1975 से 1990 तक रवीन्द्र महाजनी अपनी दमदार आवाज, खूबसूरत लुक और दमदार अभिनय से लोकप्रिय रहे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं।

उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काम करने की कोशिश की, लेकिन वहां उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। खास बात ये है कि रवींद्र ने अपने करियर की आखिरी फिल्म अपने बेटे के साथ की थी। रवींद्र के बेटे गशमीर महाजनी मराठी-हिंदी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। वर्ष 2019 में पानीपत फ़िल्म में, रवींद्र महाजनी ने मल्हारराव होल्कर की भूमिका निभाई, जबकि गशमीर ने तुकोजीवार होल्कर की भूमिका निभाई।