Friday, September 20"खबर जो असर करे"

 बैसाखी अवसर पर दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

अशोकनगर। रेल प्रशासन द्वारा वैसाखी के अवसर पर आनंदपुर (अशोकनगर) में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली-अशोकनगर-नई दिल्ली तीर्थ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

 

गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली-अशोक नगर तीर्थ स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.04.2023 को नई दिल्ली स्टेशन से 12.10 बजे प्रस्थान कर, 12.40 बजे फरीदाबाद पहुँचकर, 12.42 बजे फरीदाबाद से प्रस्थान कर, 15.05 बजे आगरा कैंट पहुंचकर, 15.10 बजे आगरा कैंट से प्रस्थान कर, 17.40 बजे ग्वालियर पहुंचकर, 17.45 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 19.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई पहुंचकर, 19.35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई से प्रस्थान कर, 22.15 बजे बीना पहुंचकर, 23.00 बजे बीना से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.05 बजे अशोकनगर स्टेशन पहुंचेगी।

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर-नई दिल्ली तीर्थ स्पेशल ट्रेन दिनांक 15.04.2023 को अशोकनगर स्टेशन से 18.00 बजे प्रस्थान कर, 19.30 बजे बीना पहुँचकर, 19.55 बजे बीना से प्रस्थान कर, 22.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई पहुँचकर, 22.05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई से प्रस्थान कर, 23.20 बजे ग्वालियर पहुँचकर, 23.25 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, अगले दिन 01.20 बजे आगरा कैंट पहुँचकर, 01.25 बजे आगरा कैंट से प्रस्थान कर, 04.10 बजे फरीदाबाद पहुँचकर, 04.12 बजे फरीदाबाद से प्रस्थान कर, 04.50 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुँचेगी। कोच कंपोजीशन-इस गाड़ी में 20 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे।