Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

मार्च के महीने में जनवरी जैसा कोहरा, लोग हैरान परेशान

– जिले के ग्रामीण अंचल में छाया घना कोहरा
पोरसा/मुरैना। जिले के ग्रामीण अंचल में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह कोहरा अधिक था कि सामने ज्यादा दूर दिखाई नहीं दे रहा था।

पोरसा और इसके आसपास के लोग बुधवार की सुबह जब घर से निकले तो मौसम देखकर हैरान रह गए। आमतौर पर मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत होने लगती है और मौसम साफ रहता है। लेकिन बुधवार की सुबह ठीक उलट रही। जिले में कई जगह घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हाईवे पर भी हल्का कोहरा छाया था।
सुबह 8.30 बजे मिली कोहरे से निजात

बीते दिनों बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद से मौसम ने करवट ली। जिससे बुधवार की सुबह पोरसा सहित आसपास के इलाकों में कोहरा छा गया। सुबह के समय ठंड का असर भी देखने को मिला। सुबह 8.30 के बाद कोहरा छट गया और धूप निकल आई। कोहरे व बारिश की वजह से अंचल के वातावरण में ठंडक आ गई है।