Friday, September 20"खबर जो असर करे"

रतलामः बामनघाटी पर अनियंत्रित वाहन पलटा, दो की मौत, 35 घायल

रतलाम (Ratlam)। जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम लाम्बाखोरा के पास बामनघाटी (Bamanghati) पर गुरुवार देर शाम मजदूरों (full of laborers) से भरा लोडिंग पिकअप वाहन (loading pickup vehicle) अनियंत्रित होकर पलट गया (uncontrolled and overturned)। इस हादसे में एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 35 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरवन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 17 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में घायल हुए मजदूरों ने बताया कि वे खेतों में फसल काटने के लिए ग्राम राकोदा, धामेडी व शेरपुर क्षेत्र में गए थे। फसल की कटाई करने के बाद गुरुवार देर शाम राकोदा के पास से लोडिंग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लाम्बाखोरा लौट रहे थे। इसी दौरान लाम्बाखोरा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचे घाटी उतरते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार लोग घायल हो गए व चीखने-चिल्लाने लगे। आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय मीराबाई पत्नी पुनाजी डिंडोर निवासी ग्राम लाम्बाखोरा की सरवन अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय इंदिरा पुत्री कानाजी मईडा निवासी ग्राम लाम्बाखोरा ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, अधिकांश घायल ग्राम लाम्बाखोरा और कुछ ग्राम बड़ी नाल व कुपडा के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी आरएस बर्डे ने बताया कि घायलों में ड्राइवर लक्ष्मण भी शामिल है। लक्ष्मण ने बताया कि सड़क पर भैंस आ गई थी। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाया, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

उन्होंने बताया कि घायलों में 14 वर्षीय शुभम पुत्र हीरा, 35 वर्षीय सविता पुत्र बालू, 40 वर्षीय सुगना पत्नी वेस्ता, 16 वर्षीय माया पुत्री नागु, 40 वर्षीय कैलाश पुत्र थावरा, शांतिलाल पुत्र एलम, 32 वर्षीय मणिबाई पत्नी सुखराम, 18 वर्षीय जाना पुत्री हवजी, 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रामा, 35 वर्षीय दल्लू पुत्र कमलेश, 17 वर्षीय शीला पुत्र शान्तू 18 वर्षीय पूजा पुत्री वेस्ता, 17 वर्षीय गुड्डा पुत्र सबर सिंह 15 वर्षीय अजय पुत्र शान्तू , 30 वर्षीय रेखा पत्नी कमल, 18 वर्षीय काली पुत्री सुखराम, 15 वर्षीय माया पुत्री भंवरलाल, 25 वर्षीय रमेश पुत्र तोलाराम, 30 वर्षीय बाबू, 16 वर्षीय अर्चना पुत्री रामा निनामा, 40 वर्षीय शान्तु पुत्र पूना डिंडोर, 35 वर्षीय कालीबाई पत्नी कानाजी , 18 वर्षीय दुर्गा, 18 वर्षीय केसरबाई, 16 वर्षीय रैना मईडा, 13 वर्षीय कृषणा, 15 वर्षीय भूली, 27 वर्षी सुनीता शामिल हैं। इनमें से 17 को सरवन अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)