Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

भारत में सैमसंग के अगले एआई स्मार्टफोन का प्री-रिज़र्वेशन शुरू


गुरुग्राम। देश की प्रमुख कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने अगले एआई स्मार्टफोन के लिए भारत में प्री-रिज़र्वेशन की घोषणा कर दी है। इस नई गैलेक्सी S सीरीज़ स्मार्टफोन को 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ कार्यक्रम में पेश किया जाएगा।
ग्राहक 999 रुपये की रिफंडेबल टोकन राशि देकर नए गैलेक्सी S सीरीज़ डिवाइस को प्री-रिज़र्व कर सकते हैं। प्री-रिज़र्वेशन Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon.in, Flipkart.com और देशभर के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। प्री-रिज़र्व करने वाले ग्राहकों को नए गैलेक्सी S सीरीज़ डिवाइस की
खरीद पर 2,699 रुपये तक के विशेष लाभ मिलेंगे।
कंपनी के अनुसार, नई गैलेक्सी S सीरीज़ को इस तरह तैयार किया गया है कि रोज़मर्रा के काम आसान हों, यूजर का आत्मविश्वास बढ़े और गैलेक्सी एआई फीचर्स शुरू से ही सहज और स्वाभाविक अनुभव दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *