Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 28 खिलाडिय़ों ने जीते 24 पदक

बैतूल। विधायक आमला डॉ. योगश पंडाग्रे एवं कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने सोमवार को राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी खिलाडिय़ों से भेंट की एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।
आंध्र प्रदेश में हुई थी प्रतियोगिता
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की खेलकूद राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुन्टूर में आयोजित की गई थी। इस आयोजन में जिले के 28 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें 24 पदक प्राप्त हुए। इनमें पांच स्वर्ण, 8 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं। श्रीमती जैन ने बताया कि कुश्ती में एकलव्य आवासीय विद्यालय चिचोली के अनुज एवं भावना ने कुश्ती में स्वर्ण, एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर की मोनिका, भैंसदेही के संदीप एवं पवन ने रजत एवं एकलव्य चिचोली की पलक, भैंसदेही की गुनगुन एवं शाहपुर की प्रीति ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
जूडो में मिला स्वर्ण पदक
जूडो में एकलव्य चिचोली के भूपेन्द्र ने स्वर्ण, कृष्णा, सलोनी एवं अनुराधा ने रजत तथा निशा एवं दिव्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जिम्नास्टिक में एकलव्य शाहपुर के राज ने स्वर्ण एवं कांस्य, देव एवं आदित्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया। तैराकी में एकलव्य भैंसदेही की आराधना ने रजत एवं कांस्य, एकलव्य चिचोली की चन्द्रकली ने एक स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह एकलव्य चिचोली के रितिक एवं कुंती ने कुश्ती, अलका ने 400 मीटर दौड़, एकलव्य भैंसदेही के राहुल एवं राजा ने योगा, एकलव्य भैंसदेही की रेश्मा एवं एकलव्य शाहपुर के भुवन ने कबड्डी, एकलव्य शाहपुर के विशाल ने कुश्ती तथा एकलव्य चिचोली के ओमकान ने जूडो में सहभागिता की।