Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमन सर्विस सेंटर के कैलेंडर का विमोचन किया

भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार शाम भोपाल में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में भगवान श्रीराम की मनोहारी कलाकृति और अयोध्या के पावन धाम को कलात्मक रूप से दर्शाया गया है।

सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस मंडल में राज्य प्रमुख अतुलित राय, प्रबंधक अनुराग सिंह, प्रतीक शर्मा एवं श्री आशीष द्विवेदी शामिल थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा मध्य प्रदेश एवं देशभर में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। अतुलित राय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *