Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

अनूपपुर: बिजुरी में मंत्री प्रीमियर लीग’ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की बिजुरी नगर में स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजीव रत्न क्रीड़ांगन में ‘मंत्री प्रीमियर लीग’ क्रिकेट प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। पहले दिन ‘पूल-ए’ की टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें वार्ड नंबर-7 की टीम विजेता बनी, जबकि रामनगर डोला और वार्ड नंबर-12 ने भी जीत हासिल की। इस समारोह का उद्घाटन प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रगान के साथ मैच की शुरुआत की। पहले मुकाबले में वार्ड नंबर-7 B और रॉयल इलेवन-2 के बीच खेला गया, जिसमें सचिन सोनवानी ने हैट्रिक लेकर मंत्री से 5100 रुपये की नगद राशि प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि हार और जीत महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि मैदान में ईमानदारी से खेलने वाले युवा देश की उन्नति में योगदान देते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका, विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शक और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *