Friday, September 20"खबर जो असर करे"

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्सः मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

– मध्यप्रदेश की महिला और पुरूष हॉकी टीम फायनल में पहुंची

भोपाल (Bhopal)। असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैण्ड एवं त्रिपुरा में 17 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक 4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 (4G Khelo India University Games 2023) का आयोजन किया जा रहा है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शनिवार को मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों (Madhya Pradesh players) ने तीन पदक (three medals) अर्जित किये हैं। यह पदक आर्चरी और कुश्ती खिलाड़ियों ने जीते।

विस्तृत परिणाम

आर्चरीः मप्र के आर्चरी खेल के खिलाड़ी अमित कुमार और कृतिका बिछपुरिया ने 70 मी रिकर्व मिक्स इवेन्ट में तीरंदाजी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दोनों ही खिलाड़ी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। द्वितीय स्थान पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय और तृतीय स्थान पर एमएसजी विश्वविद्यालय की टीम रही।

कुश्ती के परिणाम: मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के कुश्ती खिलाड़ी हरिओम पुरी ने 63 किग्रा ग्रीको रोमन इवेन्ट में खेल प्रदर्शन का अच्छा प्रदर्शन कर एक रजत पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में हरिओम पुरी रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा एलएनआईपीई, ग्वालियर के खिलाड़ी प्रदीप मान ने भी कुश्ती में कांस्य पदक प्राप्त किया।

महिला और पुरुष हॉकी टीम प्रतियोगिता के फायनल में

शनिवार को महिला वर्ग में हॉकी का सेमीफायनल मुकाबला आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर मप्र और पंजाबी विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया। सेमीफायनल के इस रोमांचक मुकाबले में की महिला हॉकी टीम के रोमंचक मुकबले में आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर की टीम ने पंजाबी विश्वविद्यालय की टीम को 2-0 की करारी शिकस्त देकर प्रतियेागिता के फायनल में प्रवेश कर पदक प्राप्त करने की उम्मीद कायम की। इस मुकाबले में गुरमेल और अंचल साहू ने 1-1 गोल किया।

वहीं, शनिवार को आयोजित पुरूष वर्ग में हॉकी का सेमीफायन रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन मप्र और चंडीगढ विश्वविद्यालय पंजाब के मध्य खेला गया। फायनल में प्रवेश के लिए चले इस कश्मकश और रोमंचक मैच में रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन की टीम ने चंडीगढ विश्वविद्यालय पंजाब को ट्राइब्रेकर में 3-2 गोल के अन्तर से हराकर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में अमिद खान, अंकित पाल और सुंदरम सिंह रजावत ने 1-1 गोल किये। यूनिवर्सिटी गेम्स में पुरूष टीम पहली बार और महिला टीम ने लगातार चौथी बार फायनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया।

रविवार को होने वाले मप्र के मुकाबले

1. महिला वर्ग में हॉकी टीम आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर विरूद्ध संबलपुर यूनिवर्सिटी ओड़ीसा के मध्य फायनल मुकाबला खेल जाएगा। पुरूष वर्ग में हॉकी टीम रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन विरूद्ध बंगलुरू सिटी यूनिवर्सिटी के मध्य फायनल मुकाबला खेला जायेगा। वहीं, एथेलेटिक्स, व्हॉलीबाल, फेंसिंग, बाक्सिंग और कुश्ती खेल के मुकाबले होंगे।