
मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब हॉलीवुड में कदम रखा तो उसके बाद जैसे हिंदी फिल्मों को अलविदा ही कह दिया। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह विदेश शिफ्ट हो गईं और फिर किसी इक्का दुक्का हिंदी मूवी में ही काम किया। लेकिन अब वो वक्त आ रहा है जब प्रियंका के भारतीय फैंस को भी उनकी हिंदी फिल्में देखने को मिलेंगी। एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा राजामौली की अपकमिंग फिल्म में काम कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी कृष-4 में भी कमबैक करने की खबर है।
कितनी फीस चार्ज कर रही हैं देसी गर्ल
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने इन दोनों ही फिल्मों के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूली है। रिपोर्ट के मुताबिक राजामौली की फिल्म SSMB29 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, वहीं ऋतिक रोशन की अपकमिंग सुपरहीरो मूवी ‘कृष-4’ के लिए प्रियंका चोपड़ा 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच चार्ज कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन जाएंगी। तो क्या प्रियंका चोपड़ा फिर एक बार बॉलीवुड में आलिया और दीपिका जैसी एक्ट्रेस को टक्कर देने लौट रही हैं?
प्रियंका की वापसी से किसको खतरा?
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का कमबैक वैसी सिचुएशन में हो रहा है जब रश्मिका मंदाना भारतीय और साउथ सिनेमा जगत में राज कर रही हैं। रश्मिका मंदाना ने पिछले कुछ वक्त में बैक टू बैक कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं। पुष्पा-2, एनिमल, छावा और सिकंदर जैसी फिल्मों के बाद रश्मिका के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है और आने वाले वक्त में भी उनकी कई बड़ी फिल्मों का फैंस को इंतजार है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की भारतीय सिनेमा में वापसी होने जा रही है और उनकी दोनों ही फिल्मों के ब्लॉकबस्टर हिट होने की संभावना जताई जा रही है।
बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर का है इंतजार?
राजामौली की फिल्मों का जहां दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है वहीं ऋतिक रोशन की कृष सीरीज की फिल्मों का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। क्योंकि सुपरहीरो ‘कृष’ की इंडिया में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, तो ऐसे में देखना यह होगा कि क्या प्रियंका फिर एक बार बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर हिट देकर भारत में अपनी धाक जमाएंगी। ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब पाने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।