Friday, September 20"खबर जो असर करे"

पर्यटन इंडेक्स में पाकिस्तान की रैंकिंग देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

हाल ही में विश्व आर्थिक मंच ने 2024 को लेकर पर्यटन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पाकिस्तान ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। जहां कुछ देश हर वर्ष इस लिस्ट में ऊपर की तरफ बढ़ते हैं तो पाकिस्तान गिरता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो इस लिस्ट में भारत जिस स्थान पर है हमारे पड़ोसी देश उसके आसपास भी नही हैं। वही अफ्रीकी देशों का भी इस लिस्ट (Tourism Index) में बुरा हाल नजर आ रहा है।

विश्व आर्थिक मंच के ट्रैवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स (Tourism Index) के मुताबिक यात्रा और पर्यटन के लिहाज से सबसे लोकप्रिय 119 देशों की लिस्ट में पाकिस्तान 101 नंबर पर हैं जो की काफी खराब माना जा रहा है। जबकि ये वही पाकिस्तान है जिसने 2022 में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 89 से 83वां स्थान हासिल किय था। वहीं पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश की बात करें तो ये क्रमशः 105 और 109 वें स्थान पर हैं। श्रीलंका ने भी इस लिस्ट (Tourism Index) में 76 वां स्थान हासिल किया है। वहीं अगर बात करें भारत की तो भारत ने इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए लिस्ट में 39वां स्थान हासिल किया है।

TTDI इंडेक्स (Tourism Index) के मुताबिक पर्यटन के लिहाज से दुनिया में सबसे लोकप्रिय देश अमेरिका रहा है। वहीं स्पेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, चीन, इटली और ब्रिटेन भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में TTDI इंडेक्स में शीर्ष के 30 देशों ने मिलकर दुनिया के पर्यटन अर्थव्यवस्था और यात्रा में 75% का योगदान दिया। यात्रा और पर्यटन अर्थव्यवस्था में 2020 से 2022 के बीच जितनी भी बढ़ोतरी दिखाई दी है, उसमें शीर्ष के 30 देशों का योगदान 70 प्रतिशत देखा गया है।

बता दें कि इंडेक्स को ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ सरें के सहयोग बनाया गया है। जिसमें प्रमुख यात्रा और पर्यटन से संबंधित संगठनों और डेटा भागीदारों से मदद ली गई है। साथ ही बता दें कि किसी देश में कैसा कारोबारी माहौल है या फिर उसकी यात्रा की नीतियां कैसी हैं, परिवहन का ढांचा कैसा है, देश का सांस्कृतिक आकर्षण कैसा है, इन सभी के आधार पर किसी भी देश की रैंकिंग (Tourism Index) तय की जाती है। इसके साथ ही किसी भी देश की रैंकिंग तय करते समय ये भी देखा जाता है कि वो देश यात्रा और पर्यटन को कितना टिकाऊ और आरामदायक बनाता है।