Friday, September 20"खबर जो असर करे"

परिणीति-राघव 13 मई को करने जा रहे सगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की शादी की चर्चा काफी दिनों से हैं। परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। अब परिणीति और राघव की शादी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की तारीख तय हो गई है। दिल्ली में 13 मई को सगाई होगी। फिलहाल परिणीति और राघव दोनों ही अपने काम में काफी व्यस्त हैं। सूत्रों ने बताया कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

शादी की बातों को लेकर परिणीति और राघव की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक परिणीति और राघव अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।