Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

नो एंट्री 2 की नई कास्ट को फरदीन खान ने दी हिदायत, जानिए क्‍या कहा…

मुंबई। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म नो एंट्री ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इस फिल्म में सलमना खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे। अब नो एंट्री पार्ट 2 बनने की खबरें आ रही हैं। इस पार्ट में फरदीन खान, अनिल कपूर और सलमान खान, तीनों ही एक्टर्स को रिप्लेस किया गया है। अब फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन। नो एंट्री 2 की कास्ट को फरदीन खान ने हिदायत दी है।

लंबे वक्त से चल रही थी नो एंट्री 2 की बात
खास बातचीत में फरदीन खान नो एंट्री 2 के बारे में बात करते हुए बताया कि नो एंट्री के बारे में बहुत लंबे वक्त से बात चल रही है। मुझे लगता है हम 2014-15 से इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। मैं बोनी कपूर और सलमान खान के टच में था। तब बोला जा रहा था कि फिल्म 6 महीने में शुरू होगी, उसके बाद बोला गया 8 महीने में। उन्होंने कहा कि हम सब अगली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थे।

फरदीन खान ने क्या दी हिदायत
फरदीन खान ने यह भी बताया कि नो एंट्री के अगले पार्ट की स्क्रिप्ट उन्होंने पढ़ी थी। अनीस बज्मी ने बहुत मजेदार स्क्रिप्ट लिखी है। मैनें जब वो स्क्रिप्ट पढ़ी मैं अपनी हंसी रोक नहीं पाया। उन्होंने कहा कि बिल्कुल ये निराशाजनक है कि पुरानी कास्ट के साथ फिल्म नहीं बनी, लेकिन ऐसा होता है कभी-कभी। उन्होंने कहा कि बोनी कपूर और फिल्म की नई कास्ट को लेकर बस उनके मन में प्यार है। उन्होंने कास्ट को शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ उन्होंने नई कास्ट को हिदायत देते हुए कहा, “यह बहुत अच्छी फ्रेंचाइजी है, इसे खराब मत करना, तब मैं निराश हो जाउंगा।”

बता दें, मार्च में बोनी कपूर ने बताया था कि कैसे उनके भाई अनिल कपूर नो एंट्री 2 में उन्हें कास्ट ना करने को लेकर उनसे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जबतक मैं अनिल कपूर को नई कास्ट की जानकारी देता, न्यूज लीक हो गई थी।