Friday, September 20"खबर जो असर करे"

डेटिंग की अफवाहों पर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

‘बिग बॉस 16’ से चर्चा में आए शिव ठाकरे के चाहने वालों की तादाद दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। गर्लफ्रेंड वीना जगताप के बाद शिव ठाकरे का नाम ‘बिग बॉस’ के घर में निमृत कौर अहवालिया के साथ जोड़ा गया। अब ऐसी अफवाहें हैं कि शिव अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं। शिव और आकांक्षा को कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया है।

पिछले कई दिनों से चल रही शिव ठाकरे के साथ डेटिंग की बातों पर आकांक्षा पुरी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि शिव ठाकरे के साथ डेटिंग की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। शिव ठाकरे के साथ डेटिंग की बातें सिर्फ अफवाहें हैं। शिव ठाकरे एक अच्छा लड़का है। वह बहुत प्यार करने वाला है, लेकिन मेरी किस्मत में अच्छे लोग नहीं हैं।

आकांक्षा पुरी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर में हिस्सा लिया था। इस स्वयंवर में मीका ने आकांक्षा पुरी को दुल्हन के रूप में चुना था।