Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा का वीडियो निर्माण बड़ी उपलब्धि: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा का बनाया गया वीडियो बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि पर भारतीय वैज्ञानिकों और इसरो की टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि चन्द्रमा का बनाया गया वीडियो साधारण घटना नहीं है। वास्तव में यह विशेष कार्य है, जो सभी देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है।