Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

सलमान खान के फार्म हाउस पर हंगामा कर रही 24 साल की लड़की अरेस्ट

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान को लेकर फैंस की दीवानगी देखने लायक है। आज भले ही सलमान ने शादी नहीं की है, लेकिन लाखों लड़कियां उन्हें अपना बनाने का सपना देखती हैं। सलमान की एक ऐसी ही क्रेजी फैंन उनसे शादी की चाहत लिए उनके पनवेल वाले फार्म हाउस में पहुंच गई। जहां उसने जमकर हंगामा किया। बात यहां तक पहुंच गई कि पुलिस को उस फीमेल फैन को अरेस्ट करना पड़ा।

दरअसल, मुंबई के पास पनवेल में सलमान खान का शानदार फार्म हाउस है। जहां अक्सर सलमान या तो अकेले या अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। इस फॉर्म से कई बार सलमान ने अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। ऐसे में बीते एक लड़की उनके इसी फार्म हाउस में पहुंच गई।
24 साल की ये लड़की ये सलमान खान से की जबरा फैन है और उनसे शादी करने की चाहत लिए उनके फार्म हाउस पहुंची। उसने फार्म हाउस पर जमकर हंगामा काटा। बता दें कि पुलिस उसे अरेस्ट करने के बाद काउंसलिंग के लिए सोशल एंड इवैंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव नाम के एक NGO के पास लेकर गई। जहां पर उसने बताया कि उसने अकेले ही दिल्ली से नवी मुंबई तक का सफर तय कर के पहुंची थी।

सलमान की जगह अनिल कपूर संभालेंगे बिग बॉस की कुर्सी
बता दें सलमान खान इस बार अपने फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को होस्ट नहीं कर रहे हैं। इस बार सलमान की जगह पर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर उनकी कुर्सी संभालते नजर आएंगे। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अनिल कपूर नजर आए। वहीं, कंटेस्टेंट की बात करें तो अभी तक कई नाम इस शो का हिस्सा बनने को लेकर सामने आ चुका है। फिलहाल अभी किसी नाम को कंफर्म नहीं किया गया।