Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

भारत आने वाले कई दशकों तक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा : गोयल

नई दिल्ली/पुणे (New Delhi/Pune)। भारत अगामी कई दशकों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। भारत चार-पांच वर्षों के भीतर ये दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था होगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को एशिया आर्थिक संवाद कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

गोयल ने कहा कि जिस दर से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, यह 2047 तक 35-40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। यह हर भारतीय की इच्छा है कि वह किसी से पीछे न रहे और भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है बल्कि आने वाले कई दशकों तक ऐसा ही रहेगा।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हम पहले ही दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। हमारे पास एक युवा जनसांख्यिकीय लाभांश है, जिसे हमारी सबसे बड़ी संपत्ति के रूप में पहचाना जा रहा है। एशिया में अजीबोगरीब गतिशीलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां ऐसी अर्थव्यवस्थाएं हैं, जो लोकतंत्र और अधिनायकवादी दोनों हैं। (हि.स.)