Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष में भ्रष्टाचार युक्त शासन दिया – कमलनाथ

– स्वयं को राजा महाराजा मामा नहीं प्रदेश की जनता का सेवक बताया
जौरा। आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों की है। नौजवान रोजगार चाहता है लेकिन प्रदेश की सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकी है। बेरोजगारी से बुरा हाल है आज का युवा बेरोजगार दर-दर भटक रहा है। प्रदेश सरकार ने 18 साल के शासन में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कीं हैं। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुरैना के जौरा में आयोजित आमसभा के दौरान भाजपा व उसकी सरकार पर लगाये हैं। पूर्व मुख्यंत्री कमलनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जौरा के कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित आमसभा व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के लिये आये हुये थे।  श्रीनाथ ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने हमें जो संविधान दिया उसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य एवं दायित्व भी है। आगामी 5 माह के दौरान आप सभी को झूठी घोषणाओं से बचना है। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुये कहा कि वह पूरी तरह से शिलान्यास मंत्री हो चुके हैं। भाजपा के शासन में बेरोजगारी, भर्ती घोटाला, बलात्कार, घर-घर शराब जैसी उपलब्धियां मिल रही हैं। श्रीनाथ ने कहा कि मैं राजा महाराजा एवं मामा नहीं हूं प्रदेश की जनता का सेवक हूं प्रदेश की तस्वीर के लिए 5 माह का समय आपके पास है जिसमें प्रदेश का भविष्य तय होगा।

प्रदेश के नौजवान, किसान, व्यापारी, भाजपा सरकार की मनमानी नीतियों झूठी घोषणाओं एवं बेरोजगारी से बेहद परेशान हैं। अगले 5 माह में प्रदेश में चुनाव होने हैं। यह चुनाव संस्कृति को जोडऩे के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण है। हम दिल से संबंध जोड़ते हैं जबकि भाजपाई नफरत फैलाने का काम करते हैं देश की संस्कृति को जोडऩे की रक्षा का काम हमेशा कांग्रेस पार्टी ने किया है। जनता ने वोट देकर कांग्रेस को चुना हमने 15 माह में अपने कई वायदे पूरे किए लेकिन खरीद-फरोख्त और नोटों से सरकार बनाने वाली भाजपा की कथनी करनी सब प्रदेश की जनता के सामने है। कमलनाथ ने भाजपा सरकार की कथनी-करनी व मुख्यमंत्री की नीतियों पर हमला करते हुये कहा कि बाहर से आने वाले इन्वेस्टर निवेशकों को प्रदेश सरकार पर विश्वास ही नहीं है तो वह कैसे निवेश के लिए यहां आएंगे। प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अत्याचार की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं सच्चाई यही है। आने वाले समय में नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखना हमारी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अगले 5 माह बाद चुनाव होने हैं। इस मुरैना जिले में घोषणा वीर शिलान्यास मुख्यमंत्री की अधूरी घोषणाओं योजनाओं को सरकार आने पर हम निश्चित रूप से पूरा कर आएंगे। इस मुरैना जिले की जनता निश्चित रूप से बहादुर जनता है जिसने 2018 में कांग्रेस को 6 सीटें देकर प्रशंसनीय एवं बधाई का काम किया। इस आम सभा को नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला, रामनिवास रावत, विधायकगण रविंद्र सिंह तोमर, राकेश मावई, बैजनाथ कुशवाह, अजब सिंह कुशवाह, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया । आमसभा में एआईसीसी सचिव शिव भाटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, आरडी सिंगल, लतीफ खान, पंकज उपाध्याय, मानवेंद्र वृंदावन सिंह, मुरैना नगर निगम महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, राजकुमार शर्मा, मुरैना नगर निगम सभापति राजा डंडोतिया, रविंद्र सिंह सिकरौदा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह सिकरवार, भानु प्रताप चिंटू, राकेश पाराशर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव, रामू तोमर पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा, डॉ सुरेश शर्मा, बृजमोहन मरैया, प्रहलाद यादव, सुरेश उपाध्याय, जिलाकार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रवक्ता कौशल शर्मा, अन्ना रोहित शर्मा सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मंगलम एवं सेक्टर अध्यक्षों से भी मिले –
जौरा आये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों से भेंट कर मण्डल व बूथ से संबंधित जानकारी ली। इस पर अध्यक्षगण ने बारीकी के साथ उन्हें सही जवाब दिये। जो अध्यक्ष जानकारी से अपडेट नहीं थे उनसे कमलनाथ ने स्पष्ट कहा कि वर्ष 2023 के चुनाव को जीतने के लिये मण्डल सेक्टर की भूमिका सबसे बड़ी है। पार्टी के युवा कार्यकर्ता ही सत्ता में आने की सबसे बड़ी चाबी है। इसलिये सभी कार्यकर्ता मण्डल सेक्टर की जानकारी से पूर्ण अपउेट रहे।

प्रबल मावई, नरेन्द्र सिकरवार, एडीजी के भाई मनीष कांग्रेस में हुये शामिल –
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नगर आगमन पर भाजपा व बसपा को छोडक़र सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। इनमें प्रबल प्रताप ङ्क्षसह रिंकू मावई तथा जौरा जनपद पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह सिकरवार टिंकू तथा एडीजीपी पुरूषोत्तम शर्मा के भाई मनीष शर्मा शामिल हुये। विदित हो कि प्रबलप्रताप सिंह मावई कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। मुरैना नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहने के बाद बीते चुनाव में कांग्रेस छोडक़र बसपा में शामिल हो गये थे। इनके ताऊ के पुत्र राकेश मावई वर्तमान में मुरैना से विधायक है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता नरेन्द्र सिंह सिकरवार टिंकू जौरा जनपद पंचायत के सदस्य है। यह पूर्व विधायक गजराज सिंह सिरवार के भतीजे एवं पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू तथा वर्तमान विधायक सतीश सिंह सिकरवार के चचेरे भाई है। इसी तरह मध्यप्रदेश पुलिस में एडीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा के सगे भाई मनीष शर्मा को कांग्रेस में शामिल कराने के लिये जौरा के ही कांग्रेस कार्यकर्ता अन्नारोहित शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कर्नाटक में भाजपा सरकार के लिये खरीद-फरोख्त कर सकती है- कमलनाथ
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की स्थिति अच्छी रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्नाटक में कांग्रेस की सफलता को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। अब कर्नाटक एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। कर्नाटक में आज कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है वहां भी हम बेरोजगारी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़े और जनता ने सरकार बनाई है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिये वह खरीद-फरोख्त कर सकती है। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री ने जौरा में पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा पर लगाये। पत्रकारों के सवालों के जबाव में कमलनाथ ने कहा कि 18 साल में शिवराज सिंह जी को लाडली बहनों की अब याद आई है। कमलनाथ ने अपने घोषणाओं को दोहराते हुये कहा कि हम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर नारी सम्मान योजना का पालन कराएंगे। महिलाओं को 500 रूपये में सिलेंडर भी उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली दी जोयगी। इस मध्यप्रदेश में भी भाजपा की सरकार की मनमानी नाकामी बेईमानी भ्रष्टाचारी घोषणाओं से जनता परेशान हो चुकी है निश्चित रूप से 5 माह बाद होने वाले चुनावों में जनता पर हमें विश्वास है कांग्रेस की सरकार बनेगी।