Friday, September 20"खबर जो असर करे"

जिला चिकित्सालय मंडला में किया कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

भोपाल ! उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के हर नागरिक को सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना शासन का लक्ष्य है। सशक्त मध्यप्रदेश के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना महत्वपूर्ण है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की हर क्षेत्र में उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय मंडला में संपन्न हुए सफल कूल्हा प्रत्यारोपण ऑपरेशन पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों, सहायक स्टाफ एवं प्रशासन को बधाई दी है।